बस्ती। करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को उत्साह, आस्था और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखकर सच्चे प्रेम और समर्पण की मिसाल पेश की। शाम को महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सोलह शृंगार कर सजी-धजी दिखाई दीं।
सुबह से शाम तक मंदिरों में महिलाओं ने एकत्र होकर करवा चौथ की कथा सुनी और भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी तथा चंद्रदेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद व्रत तोड़ा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने के साथ ही महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया। पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए, वे पति की मंगल कामना में लीन रहीं। दोपहर तक घरों में पूजा की तैयारियां जोरों पर रहीं। कई महिलाएं सुबह से ही पार्लर जाकर सजने-संवरने में व्यस्त रहीं।
कुछ ने घर पर ही पारंपरिक साज-सज्जा की। शाम को चलनी की ओट से चांद के बाद पति के दीदार किया। चंद्रदेव के उदित होते ही महिलाओं ने चलनी से दर्शन कर उन्हें अर्घ्य दिया। विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और पति की दीर्घायु की कामना के साथ ही निर्जला व्रत तोड़ा। इस मौके पर पति ने भी अपनी जीवनसंगिनी की जीवन भर सुरक्षा, उनका सम्मान बनाए रखने का वादा किया।
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास जैसा माहौल रहा। पटाखे छोड़े गए। गांधीनगर हनुमान गढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इसके अलावा कंपनीबाग शिवमंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र दिखीं। वहीं बाजार में भी चहल-पहल दिखाई दी। घरों में पकवान भी बने।
-
करवा चौथ पर सती माता मंदिर में लगा मेला, भंडारा आयोजित
सल्टौआ। क्षेत्र के लेदवा गांव स्थित प्राचीन सती माता मंदिर परिसर में करवा चौथ के अवसर पर भव्य मेला और भंडारा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने मंदिर में माथा टेककर पति की लंबी उम्र की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ राधा-कृष्ण और सुदामा की झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मेले में गौहनिया, चक्कर, बंजरिया, चौकवा, हसनापुर, मुरादपुर, लपसी, पिपरी, पचमोहनी और पड़री सहित आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। कृष्णनयन पांडेय, रामनयन पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राकेश मोहन, वृजेश पांडेय, रंजीत पांडेय, सुमित, हरिनारायण, रूपेश, विक्की, अंकित, बबुआ, सचिन, राधेश्याम पांडेय, सर्वेश, संकटा पांडेय और बालगोविंद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
करवा चौथ पर्व पर पति डॉ. अनिल यादव के साथ सेल्फी लेती असिस्टेंट प्रो. डॉ. पूजा यादव
करवा चौथ पर्व पर पति डॉ. अनिल यादव के साथ सेल्फी लेती असिस्टेंट प्रो. डॉ. पूजा यादव
करवा चौथ पर्व पर पति डॉ. अनिल यादव के साथ सेल्फी लेती असिस्टेंट प्रो. डॉ. पूजा यादव
करवा चौथ पर्व पर पति डॉ. अनिल यादव के साथ सेल्फी लेती असिस्टेंट प्रो. डॉ. पूजा यादव