फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृष्णावतार की कथा व झांकी ने किया भावविभोर

Mon, 30 Jun 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। छपिया शिवबरन में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्णावतार की कथा व झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास राघव ऋषि ने कहा कि प्रभु की भक्ति से शक्ति मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने राजा बलि की कथा सुनाई। कहा कि पूरी निष्ठा से प्रभु की भक्ति करने वाला बलि बनता है। उस पर कृपा करने के लिए भगवान स्वयं वामन के रूप में पधारते हैं। परमात्मा तीन कदम पृथ्वी अर्थात् तन, मन, धन मांगते हैं। जो बलि की भांति तन से सेवा, मन से सुमिरन व धन से सेवा करता है, भगवान उसे द्वारपाल बनते हैं और वही अक्षुण्ण साम्राज्य को प्राप्त करता है। सत्व, रज, तमस इन तीनों गुणों को भगवान को अर्पण करो। शरीर से भगवान की सेवा करने से तमोगुण, धन से रजोगुण, और मन से समर्पण व संबंध जुड़ता है।

मुख्य यजमान गीता मिश्रा एवं गोरखनाथ मिश्र, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, रविशंकर मिश्र, संतोष मिश्र, अभिषेक मिश्र, अशोक मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, जितेंद्र पासवान आदि ने आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें