फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला अस्पताल की सुविधाओं को राज्यस्तरीय टीम ने परखा

Tue, 24 Feb 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जनरल वार्ड में भर्ती मरीज से जानकारी लेते अ​धिकारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले में तीन दिवसीय भ्रमण पर आई स्वास्थ्य विभाग की राज्यस्तरीय टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की और संसाधन देखे। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में खलबली दिखी। वार्डों से लेकर परिसर तक की व्यवस्था पहले से काफी चुस्त-दुस्त मिली।
विज्ञापन

टीम ने ओपीडी, पैथालाॅजी, ओटी व वार्ड सहित अन्य संसाधनों को देखा। उसके बाद अपनी रिपोर्ट तैयार की। टीम पहले जिला अस्पताल में पहुंची। टीम में शामिल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. कामिनी व जिला क्वालिटी परामर्शदाता अनामिका सिंह ने ओपीडी, पैथालॉजी, ओटी, ट्रामा सेटर, आईसीयू, ब्लड बैंक, पीआइसीयू, एनआरसी और जनरल वार्डों को देखा। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डाॅ. खालिद रिजवान अहमद, डाॅ. वीके सोनकर, डाॅ. नरेश अग्रवाल, डॉ. विनोद कुमार, आनंद सिंह, धनंजय सिंह, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. अखिलेश सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंची राज्यस्तरीय दो सदस्यीय टीम के अंकुर श्रीवास्तव व अरुण ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित ओपीडी का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रसव कक्ष, औषधि कक्ष ,पैथाॅलाजी, मिनी पीआईसी रूम, एक्स-रे कक्ष, डेंटल कक्ष, आपरेशन थिएटर सहित स्वास्थ्य केंद्र की निर्धारित बिंदुओं पर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें