फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खिलाड़ियों से गुलजार रहा स्टेडियम... दिन भर चला चयन ट्रायल

Tue, 11 Nov 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाराणसी और लखनऊ में होने वाले राज्य स्तरीय जूडो, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों में होड़ लगी रही। सोमवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल में विभिन्न खेलों में चयन कराने के लिए अच्छी तादाद में खिलाड़ी पहुंचे। पूरा दिन स्टेडियम परिसर खिलाड़ियों से गुलजार रहा। क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अगले दिन मंडल स्तरीय टीम के लिए चयन ट्रायल कराया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

वाराणसी में 13 और 14 नवंबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। इसमें बस्ती की टीमें भी हिस्सा लेंगी। सोमवार को जिला स्तरीय टीम के चयन के लिए एथलेटिक्स खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, पोल वाॅल्ट, शाटपुट, डिस्कस थ्रो आदि के खिलाड़ियों ने पूरे दमखम से प्रदर्शन किया।
वहीं राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला जूडो प्रतियोगिता 13 से 15 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित होनी है। जबकि राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक अयोध्या में आयोजित कराई जानी है। इसके लिए भी जिला स्तरीय खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल सोमवार को कराया गया। मंडल स्तरीय खिलाड़ियों के लिए 11 नवंबर को चयन ट्रायल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें