फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पति ने पत्नी और ससुर को पीटा, एक लाख के गहने गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रूधौली (बस्ती)। थाना क्षेत्र के चन्द्रभानपुर गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुर को बुरी तरह पीट दिया। इसमें ससुर का हाथ टूट गया, वहीं पत्नी को भी अंदरूनी चोटें आई हैं। आरोपी ने घर में रखा चूल्हा और बर्तन तोड़ डाले। महिला के करीब एक लाख रुपये के गहने भी गायब हैं। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता शहिना खातून पुत्री शुकुरूल्लाह ने बताया कि उसका पति अब्दुल रहीम निवासी बरगदवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर एक नवंबर को शराब के नशे में उसके मायके आया और झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसने शहिना और उसके पिता शुकुरूल्लाह की पिटाई कर दी। घर से एक लाख के गहने भी गायब हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें