मानिक चंद। विकास क्षेत्र सल्टौआ गोपालपुर के पुरैना ग्राम पंचायत भवन पर रविवार की सुबह 6:30 बजे ही विशेष सचिव सिंचाई रणवीर यादव के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई।
विशेष सचिव ने गांव में पहुंच कर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की गहनता से जांच की। इस दौरान आनन-फानन सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ग्राम पंचायत में पहुंचने के बाद विशेष सचिव बसडीलिया ग्राम पंचायत के डुहवा आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने सीडीपीओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से एक-एक बिंदु पर जानकारी ली। एएनएम से बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि समय-समय पर महिलाओं की जांच तथा बच्चों का जांच अवश्य होनी चाहिए। प्राथमिक विद्यालय में जांच करते हुए लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
इस अवसर पर बीडीओ अनिल यादव सीडीपीओ देवेंद्र सिंह, डाॅ. अमित कन्नौजिया, बीईओ विनोद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।