फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों के घर साझा कीं खुशियां

Sat, 29 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शहèदों को याद किया गया ।
विज्ञापन
 दीपावली की पूर्व संध्या पर सैनिकों के परिवार के संग दीपावली खुशियां साझा करने जन सामान्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। चंदोखा गांव में सैनिकों के 10 परिवार हैं। आर्मी में कार्यरत देवेंद्र सिंह ने कहा कि सैनिक कभी मरता नहीं बल्कि शहीद होता है। पीएम की इस सोच से परिवार में दोगुना खुशी मिली है। 
विज्ञापन


\ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम भाजपा नेता अनूप खरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी खुशियां  साझा करने सदर ब्लॉक के चंदोखा गांव पहुंचे। अवकाश पर  आये सैनिकों एवं उनके परिवारों के साथ मिलकर देश के शहीदों के नाम दीए  जलाए गए। इस दौरान सैनिकों के परिवारों व उनके आश्रितों को उपहार बांटे तथा मोमबत्ती व दीयों की रोशनी से पूरे गांव को रोशन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि  प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे देश में जहां सैनिकों के परिवार हैं उनके बीच  जाकर पार्टी नेता त्योहार की खुशियां बांट रहे हैं। अनूप खरे ने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सैनिकों  के परिवारों के बीच जाकर दीपावली की खुशियों को साझा करने की अपील की है।  इसका असर समूचे देश में दिख रहा है।

कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान का ही नतीजा है कि जब हम अपने घरों में  चैन की नींद सोते हैं उस वक्त वे अपनी जान जोखिम में डालकर सरहदों की रक्षा  करते हैं। अश्वनी उपाध्याय, परमेश्वर शुक्ल  पप्पू, अभिनव उपाध्याय, अभिषेक राजभर, अनिल चैधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राहुल सिंह, आशीष कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, अखिलेश  सिंह, जन्मेजय सिंह, रामस्वारथ, सूबेदार, विनीत सिंह, विक्रमवीर सिंह आदि  सैनिक एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे। सैनिकों ने कहा प्रधानमंत्री की अपील कि लोग दीपावली  की खुशियों को उनके परिवारीजनों के बीच साझा करें दिल को छू गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें