फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जी रामजी योजना से आएगी समृद्धि...श्रमिकों को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सूबे के कैबिनेट/ प्रभारी मंत्री आशीष पटेल रविवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ कोर ग्रुप एवं जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक ली। इस दौरान जिले के समुचित विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर प्रभारी मंत्री ने विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों का सुझाव लिया जाए। अधिकारी उनके प्रस्ताव की अनदेखी न करें। आम जनमानस की सुनवाई तत्काल होनी चाहिए। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे- छोटे अपराध भी आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण : प्रभारी मंत्री ने सदर तहसील के ग्राम छरोछा में निर्माणाधीन विधिक विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान प्लास्टर को ठीक प्रकार से नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि प्लास्टर को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक हर्रैया अजय सिंह, डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी अभिनंदन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें