डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं व युवतियां स्रोत आयोजक
बस्ती। दुर्गा पूजा समारोह की शृंखला में जिला अस्पताल के निकट एक लॉन में शक्ति रास उत्सव महारास का आयोजन किया गया। नृत्य धाम के संस्थापक मास्टर शिव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में धुनुची, गरबा, मोरपंखी और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं, देवी गीतों और भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में अभिषेक श्रीवास्तव, शालिनी, सूरज, आदित्य, राहुल, शिवा, स्वाती, बबिता, पिंकी, ज्योति, सुधा, रजनी, राजवीर, अरहिन्त, शिवांश, शालू, मनीषा, परी, लूसी, सोनाली, सोना, माला और रोशनी सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के नृत्य ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसी क्रम में भजन गायक अविनाश श्रीवास्तव और उनके साथियों ने देवी गीत प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक रंग दिया। डॉ. सुनीता सिंह और डॉ. डीके गुप्ता ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के आयोजन में आशीष गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, रवि तिलकधारी, इंद्रेश, धनुषधारी सहित नृत्य धाम के पदाधिकारियों ने योगदान दिया।