बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की नोडल अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने शनिवार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रयोगशाला भवन अमौली हथियागढ़ का निरीक्षण में किया। लैब से संबंधित सामान, फर्नीचर के बारे में जानकारी ली। जो भी सामान आने है उसे 10 दिन के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला में लगी हुई लिफ्ट बंद मिली। जिस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर संचालित कर दिया जाएगा। प्रयोगशाला के मेन गेट के सामने बंद नाले को शीघ्र संचालित किए जाने के निर्देश दिए। भूतल पर भवन की बाहरी दीवारों पर लगी खिड़कियों व मेन गेट पर स्टील, एल्युमिनियम की ग्रिल लगाने का कार्य 10 दिन के अंदर लगाने के निर्देश दिए। गोरखपुर मंडल में संचालित लैब के साइंटिफिक अधिकारी द्वितीय द्वारा 13 मई 2026 की रिपोर्ट में प्रमाणीकरण के लिए लंबित नमूनों की संख्या 237 दर्शाई गई है। जिसकी नमूना प्राप्ति के सापेक्ष कितने नमूने जांच कर डिस्पैच कर दिया गया है जिसकी अद्यतन रिपोर्ट रविवार शाम तक मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सहायक आयुक्त खाद्य राजेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।