फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोमती नगर कामाख्या व राधिकापुर साप्ताहिक ट्रेन का मार्ग बदला

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली गोमती नगर कामाख्या और राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन न आकर परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा और उन्हें गोंडा-गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन की ओर से आनंद विहार टर्मिनल से चलकर गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर के रास्ते बिहार के राधिकापुर को जाने वाली राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस और इसी रास्ते से जाने वाली गोमती नगर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन होने से दोनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़ाने के रास्ते चलाया गया। ऐसे में बस्ती रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज धूप और गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ा। मजबूर होकर यात्रियों को 100 किलोमीटर दूर गोंडा और 80 किलोमीटर दूर गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ी।
गोमती नगर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रेनों का मार्ग एकाएक परिवर्तित किए जाने से सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को होती है। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि कभी-कभी रेल मरम्मत कार्य के चलते रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ता है, इसकी सूचना कंफर्म टिकट बुक करने वाले यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए दिया जाता है।
विज्ञापन


-

डाउन कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से आई


प्रचंड गर्मी में जहां घरों में रहना मुश्किल हो रहा है, वहीं एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को लू के थपेड़ों के बीच ट्रेन के इंतजार में पूरे दिन प्लेटफार्म पर बैठना पड़ रहा है, रेलवे समय सारणी के अनुसार डाउन कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 5:28 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 10 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4 बजे के बाद स्टेशन पर आई। इसके अलावा अमृतसर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे, समस्तीपुर समर स्पेशल 3 घंटे, फिरोजपुर समर स्पेशल 5 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, गोरखपुर मुंबई स्पेशल 3:30 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 5 घंटे, गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे, दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे और गोरखपुर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से चल रही है, इस ट्रेन को सुबह 7:52 बजे आने के समय था, लेकिन लेट होने से यह ट्रेन रात 8:30 बजे के बाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें