फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया की दीवार टूटने से हादसे का खतरा

Tue, 17 Feb 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। ब्लाॅक से कनेहटी जाने वाले मार्ग पर कोनी के पास सिंचाई विभाग के नहर पर बनी पुलिया तथा बनकटी से बरडाड़ जाने वाली सड़क पर देवमी कटौथा गांव के पास नहर पर बनी पुलिया की दीवार टूट गई है। इससे दुर्घटना का खतरा है। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि इन पुलियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन




देवमी के राजेंद्र प्रसाद चौधरी व बखरिया के राजकुमार मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, अजय शुक्ला आदि ने बताया कि इन रास्तों से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोगाें के अलावा जनप्रतिनिधि भी आते-जाते हैं, लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं देता। जबकि पुलिया से 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय भी है। स्कूली बच्चों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है। क्षेत्र के सूरज चौधरी, मुरलीधर शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, बबलू दुबे आदि ने टूटी दीवार को शीघ्र बनाने की मांग की है। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जेई से जांच कराकर लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें