सम्मानित होकर लौटीं पुष्पा, ग्रामीणों ने किया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
कलवारी (बस्ती)। गांव को स्वच्छ, सुंदर व साक्षर बनाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम की प्रधान पुष्पा सिंह को बृहस्पतिवार को लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। पुुरस्कार प्राप्त करने के बाद वह शुक्रवार को अपने गांव लौटीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
स्वागत के बाद प्रधान व उनके सहयोगी ने कौलेश्वर धाम मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर पूजा - अर्चना की। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नाथ यादव, सुभाष चंद्र, राम उजागिर, महेंद्र कुमार, सुतीक्षण, प्रेम प्रकाश, रजनू दूबे, पप्पू सिंह, पवन, भगौती, मनोहर, महमूद, कौसू, हेमंत जयप्रकाश, मनोज, नंदलाल, मदन, दिलीप, पप्पू, अशोक मोदनवाल व शीला अग्रहरि आदि शामिल थे।