फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के चार एक्सईएन से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के चार एक्सईएन से जवाब तलब
विज्ञापन

बस्ती। कर-करेतर की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन न करने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने जिले के चारों खंड के विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा है। साथ ही परिवहन विभाग में अपेक्षित राजस्व वसूली न होने पर एआरटीओ से भी जवाब तलब करने का निर्देश दिया है।
डीएम बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के राजस्व वसूूली और विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि राजस्व वसूली के लिए प्रशासन हर संभव सहायता देगा। राजस्व प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाकर तथा संबंधित तहसील प्रशासन का सहयोग लेकर कार्य करना होगा। खनन की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि मात्र 14 अवैध गाड़ियां पकड़ी गईं जिनसे रुपये 6.13 लाख शमन शुल्क के तौर पर वसूल किए गए। डीएम ने निर्देश दिया कि छापा मारने की कार्रवाई बढ़ाकर अधिक राजस्व वसूली की जा सकती है। उन्होंने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि शराब बनाने में लिप्त ऐसे व्यक्ति, जिन पर चार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनकी थानावार सूची तैयार करें।
विज्ञापन

ऐसे लोगों पर कड़ी निगाह रखें तथा उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई करें। उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजीकरण कराए हुए व्यापारियों के व्यापारिक गतिविधियों का स्थलीय सत्यापन करें। डीएम ने ईट भट्ठा से बकाए रॉयल्टी वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत से सभी बंद पड़े और बकायेदार भट्ठा के मालिकों की सूची प्राप्त करें तथा बकाए की धनराशि वसूल करें। स्टांप विभाग की ओर से जारी आरसी के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने आरसी का मिलान कराएं। डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया कि टैक्स की वसूली के लिए वार्डवार कैंप लगाएं तथा कैंप के स्थान एवं तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं।
विज्ञापन

बैठक का संचालन एडीएम अभय कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर सीआरओ नीता यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनंद श्रीनेत, विभागीय अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, विकास द्विवेदी, आरपी सिंह, अरुण प्रकाश चौबे, नवीन कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें