फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटेदार ने बनाए प्रधान के हस्ताक्षर, दो पर केस

Sun, 31 Aug 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के अरजानीपुर के ग्राम प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसका प्रयोग विपक्षियों ने निजी कार्य के लिए किया। साथ ही विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बावत प्रधान लक्ष्मी देवी पत्नी लालमणि कन्नौजिया ने तहरीर दी। बताया है कि विपक्षियों ने रंजिशन कूटरचित ग्राम का मोहर बनवाया। साथ ही फर्जी हस्ताक्षर करके अपने निजी कार्य में इसका प्रयोग किया। इसकी जानकारी होने पर जब आपत्ति जताई तो अपशब्द व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। साथ ही सरकारी कार्य में भी बाधा डाला। थानाध्यक्ष परशुरामपुर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी गोकुल प्रसाद यादव (कोटेदार) और एसपाल यादव निवासी अरजानीपुर थाना परशुरामपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की विवेचना सीओ हर्रैया संजय सिंह स्तर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें