फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में दिखी लेखपालों की एकता

Mon, 12 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
लेखपाल संघ का डीएम कार्यालय पर धरना जारी।
विज्ञापन
छह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे जिले भर  के लेखपालों ने सोमवार को सरकार के हठधर्मिता के खिलाफ नारेबाजी की। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को लेखपालों की संख्या अधिक रही। लेखपालों ने अभी नहीं तों कभी नहीं, आवाज दो हम एक हैं, हर जोर जुल्म की टक्कर में सघंर्ष हमारा का नारा लगाते हुए कहा कि अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे, जरूरत पड़ी तो इसके लिए जेल तक भी जाएंगे।   
विज्ञापन


तहसील अध्यक्ष भानपुर रणवीर सिंह व मंत्री बालकृष्ण उपाध्याय, रूधौली के विद्याधर द्विवेदी व मंत्री अंजनी नंदन शरण, सदर तहसील के  अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी कहा कि सरकार आमजन  की समस्याओं की परेशानियां का भी ख्याल नहीं कर रही है। जरूरतमंद  आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए परेशान है, मगर सकार को जरा भी चिंता नहीं है कि लोगों का जरूरी काम रूका हुआ है। धरने पर बैठे लेखपालों के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसुमेर और संचालन रूधौली तहसील के मंत्री अंजनी नंदन शरण ने किया।  

 इस मौके पर सतीश कुमार  श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा,, विजय पाल, श्याम लाल, गंगाप्रसाद  श्रीवास्तव, नंद कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, रफीक अहमद, इंदजीत  यादव, राजेश्वरी उपाध्याय, सुरेंद्र उपायध्या,  गंगा प्रसाद श्रीवास्तव,  जुगुल किशोर वर्मा, मनोज शुक्ल, विजय कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र बहादुर  उपाध्याय, रफीक अहमद, अयोध्या प्रसाद, दीनानाथ शुक्ल, मेहीलाल, जियालाल,  शिवमूरत, महेंद्र सिंह, शिवनरायन, राम कल्प यादव, बाबूलाल, सुधाकर मिश्र,  संजय, सोमन, हरिशंकर, विनोद गुप्त, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पांडेय,  राम जियावन पांडेय, यूनुस खान व ओमप्रकाश भटट सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें