फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकिशोर की बर्खास्तगी से समर्थक मायूस

Mon, 12 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया मे मंत्री की बर्खास्तगी की खबर सुनके पुहंची महिलाएं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की खबर क्षेत्र में फैलते ही समर्थकों में मायूसी छा गई। हर कोई एक दूसरे से मोबाइल पर खबर की पुष्टि करने में लगा रहा। कई महिला समर्थक तो फूट-फूट कर रोने लगीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब बारह बजे खबर आई कि क्षेत्रीय विधायक राज किशोर सिंह को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। इसके बाद मंत्री के करीबियों के मोबाइल फोन की घंटी लगातार घनघनाने लगी। हर कोई खबर की सत्यता जानना चाहता था। आधे घंटे में जब मंत्रिमंडल से हटाए जाने की पुष्टि हो गई तो समर्थक मायूस हो गए। कई लोगों ने क्षेत्र में राजकिशोर सिंह के कराए गए कार्य व जनता के बीच उपलब्धता की चर्चा करते हुए सीएम के फैसले पर सवाल भी उठाए। जलकल परिसर मे एकत्रित राम सूरत यादव, राजेश यादव सभासद विनय सिंह फैयाज अहमद, राजेश पांडेय, मनोज सिंह, प्रधान राजकुमार बर्मा, लल्लन बर्मा, राम धनी यादव, अमरिका चौधरी, संतोष सिंह, कैलाश यादव, पवन सिंह, रिंकू सिंह, शैलेंद्र सिंह, मन्नी  सहित सैकड़ों समर्थकों ने अखिलेश यादव के निर्णय पर आश्चर्य जताते हुए तत्काल निर्णय बदलने की मांग की। महिला समर्थक लखपता व किरन तो फूट-फूट कर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें