फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोविंद नगर शुगर मिल को चालू करने का धरना 35वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल चलाने के लिए किसान, मजदूर और व्यापारियों का धरना सोमवार को 35वें दिन भी जारी रहा। मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मिल को चालू करने और बकाया भुगतान के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की। मंडलायुक्त ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुनने और जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

श्रमिक महेश कुमार पांडे ने बताया कि मिल के गेट पर धरना दिया जा रहा है और जनपद के कई प्रतिनिधियों का समर्थन है। उनका कहना है कि मिल चालू होने तक धरना जारी रहेगा। क्योंकि उनकी केवल यही मांग है। धरने में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार चौधरी, जयपाल राठौर, वीरेंद्र कुमार चौधरी, गोपाल मौर्य, राम प्रगति, संतोष कुमार, घनश्याम डॉक्टर, राम बहादुर, ध्रुव चंद, राम लखन शुक्ला, धीरेंद्र कुमार और धनीराम चौधरी तथा दिनेश कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें