महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थानाक्षेत्र के सकरदहा गांव में शनिवार दोपहर एक घर से आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के सकरदहा निवासी राजकुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर में बगल की एक महिला ने चोरी की।पीड़ित ने कहा कि घर के बॉक्स में रखी सोने की झुमकी, हार, माथ बेदी, पाजेब, सोने की अंगूठी, चांदी के चार सिक्के और 40,000 रुपये चोरी हो गए। राजकुमार महूघाट चौराहे पर मेडिकल की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी पत्नी पूनम वर्मा बगल में ब्यूटी पार्लर संभालती हैं। दोनों शाम को दुकान बंद कर घर लौटे तो कमरे में प्रवेश किया और देखा कि बॉक्स का ताला टूटा है। पीड़ित ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिन्होंने एक महिला पर चोरी का शक जताया। इसके बाद राजकुमार वर्मा ने पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद