फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर 78वें दिन भी धरना जारी

Wed, 05 Nov 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर मिल गेट पर श्रमिकों, किसानों और व्यापारियों का आंदोलन मंगलवार को 78वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी लगातार मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। धरनारत लोगों ने कहा कि लंबे समय से आश्वासन तो मिले, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। मिल के बंद रहने से न केवल श्रमिकों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है, बल्कि आसपास के किसानों को भी गन्ना बिक्री में भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। धरने पर बैठे श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर महेश पांडेय, नित्यराम चौधरी, राकेश, प्रमोद, महेंद्र, राजेश, गनीराम चौधरी, त्रिलोकी, राम जनक, हृदय राम, राम दयाल, कृष्ण चंद, राम बहादुर चौधरी, मनोज, जनार्दन और अंगद वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें