खाटू श्याम के निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु स्रोत संगठन
बस्ती। शहर में रविवार को खाटूश्यामजी की भव्य निशान यात्रा ब्लॉक रोड स्थित एक होटल से निकालीं गई। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। बाबा श्याम के जयकारे से शहर गुंज उठा। ब्लॉक रोड से हारे का सहारा बाबा श्याम मित्र मंडली की ओर से खाटू श्याम की विशाल भव्य निशान यात्रा निकाली गई।
यह निशान यात्रा शहर क्षेत्र के रौतापार, गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा, मंगलबाजार होते हुए पुरानी बस्ती त्रिदेव मंदिर तक गई। यहां पर पूजन-अर्चन के बाद यात्रा संपन्न हुई। लोगों ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरे शहर क्षेत्र में यह निशान यात्रा आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में उद्घोष के साथ ही ढोल और नगाड़े बजाते रहे। लोगों ने नंगे पांव इस यात्रा में भाग लेकर खाटू श्याम के उद्घोष तथा भजन के साथ पूरे नगर क्षेत्र को भक्ति में माहौल में बदल दिया।
निशान यात्रा में शिवम गुप्ता, हर्षित कुमार, सोनम, प्रतीक, हरीश, अंबरीश, अमित, गुल्लू गौड़ आदि मौजूद रहे।