फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समस्या होगी दूर, अब 24 घंटे मिलेगा पानी

Thu, 18 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर की मुख्य काॅलोनी में शामिल आवास विकास में ऑटोमेटिक सेंट्रल कंट्रोलिंग सिस्टम मशीन स्थापित करने के लिए जमीन मिल गई है। इससे अब 24 घंटे जलापूर्ति उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने के कार्य में भी तेजी आई है। पैनल और ऑटोमेटिक मशीनें जल्द लगेंगी। शहर की सबसे बड़ी पॉश कॉलोनी आवास विकास में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना में रफ्तार आ गई है। अधर में अटकी योजना की खामियां दूर हुईं।
जमीन के लिए लंबे समय से प्रयासरत रहे जल निगम को नगर पालिका से भूमि उपलब्ध हो गई है। अब पहले चरण में सेंट्रल कंट्रोलिंग सिस्टम स्थापित कराएंगे। इसके बाद अन्य कार्य शुरू होगा। बता दें कि शासन से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बावजूद भी कार्य में कई बाधाएं आ गई थीं।
विज्ञापन

इससे बीच-बीच में काम रोकना पड़ा। पहले एनओसी के फेर में मामला लटका, उसके बाद जमीनी पेंच फंसा। दोनों मामले सुलझाने के बाद जल निगम ने फिर से कार्य में तेजी दिखाई है। अब तेजी से पाइपलाइन बिछाने का कार्य हो रहा है।
आवास विकास कॉलोनी के 1624 घरों के तकरीबन आठ हजार नागरिकों को आठ घंटे की जगह 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना नगरीय जल निगम ने बनाई थी।
योजना के तहत लगभग सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। नगरीय जल निगम ने अमृत योजना फेज टू में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहर के आवास विकास वार्ड को चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें