कलवारी। कई जिलों को आपस में जोड़ने वाले 2200 मीटर से अधिक लंबे कलवारी-टांडा पुल पर मरम्मत कार्य में तेजी आई है। बुधवार से पुल की सड़क की ऊपरी सतह तोड़ने के लिए बुल्डोजर लगवाया गया।
पुल पर मरम्मत कार्य के चलते वाहनों का आवागमन जहां रुक गया है वहीं बसों के साथ बड़े वाहन डायवर्ट होकर आ जा रहे हैं। लेकिन, मरम्मत कार्य में गति न आने से परेशानी हो रही थी। इसके पीछे कम श्रमिकों होने का कारण बता रहे थे। इंजीनियर भी बड़ी मशीनों के आने के इंतजार में थे। बुधवार को जेसीबी लगाकर सड़क तोड़ी गई।
बताया गया कि अब तक 120 मीटर से अधिक सड़क तोड़ दी गई है है। अभी तक एक तरफ से सड़क तोड़ रहे थे, लेकिन, जेसीबी से दूसरी तरफ से सड़क तोड़ी जा रही। वहीं, पैदल राहगीर और बाइक सवार अभी आ जा रहे हैं। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी मशीन लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर संख्या बढ़ाई जाएगी।
पहले चरण में सड़क की ऊपरी सतह तोड़कर दुरुस्त करेंगे। इसके बाद अन्य कार्य शुरू होगा। इसके लिए टीम लगी है। टांडा दूध ले जाने वाले महुआपार कला निवासी अली अहमद व शब्लू ने बताया कि जेसीबी से काम होने पर कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
डायवर्ट होकर चल रहीं बसें
रोडवेज बसें डायवर्ट करके चलाई जा रही हैं। टांडा जाने वाली बसें कुदरहा, बिडहरघाट होकर जा रही हैं, जबकि कलवारी, छावनी होकर अयोध्या से भी बसें जा रही हैं। अन्य वाहनों को भी इसी रास्ते से होकर आना-जाना पड़ रहा है।