गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर के छात्र रहे दो युवाओं की अग्नि वीर में भर्ती होने पर मंगलवार को इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी व प्रबंधक प्रतिनिधि पंकज शुक्ल ने दोनों युवाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बभनान कस्बे के बगल ग्राम पंचायत ढढ़ौआ मेहंदिया गांव के विकास कुमार मौर्य एवं उमेश कुमार वर्ष 2020 में कृषि वर्ग से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना की तैयारी में लगे रहे। दोनों युवाओं ने अग्नि वीर में भर्ती होकर नाम रोशन किया है। पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। प्रबंधक के प्रतिनिधि पंकज शुक्ल ने होनहार युवाओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने विद्यालय सहित अपने गांव का नाम रोशन किया है। अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार शुक्ला, डॉ. जितेंद्र कुमार शुक्ला, संतोष शुक्ल, संदीप मणि त्रिपाठी, मीरावती उपाध्याय, हीरालाल, कपिल मुनि तिवारी, विनय कुमार राय, पवन प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, अनुराग कृष्ण यादव, निवेदिता पांडे, शिवपूजन, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।