फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Wed, 02 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र की 20 वर्षीय युवती ने तहरीर देकर बताया है कि आंबेडकरनगर जनपद के सम्मनपुर थानाक्षेत्र का शिवम उनकी रिश्तेदारी में आता है। आरोप है कि करीब तीन साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले उसने शादी का झांसा देकर उसके शारीरिक संबंध बनाया। कुछ समय बाद जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह शादी से मुकर गया। बाद में फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पूरी जानकारी परिजनों को देने के साथ ही पीड़िता ने कलवारी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें