लखनऊ। महराजगंज के युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के विवेचना शुरू कर दी है। विभूतिखंड पुलिस ने राहुल के भाई रोहित से उनके बैंक खातों का ब्योरा मांगा है। साथ ही आरोपी चंद्रभूषण मिश्र के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस को राहुल के फोन से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। इसमें राहुल और आरोपी चंद्रभूषण की बातचीत का डाटा शामिल है। छानबीन में व्हाट्सएप पर रुपयों के लेनदेन का जिक्र सामने आया है। चंद्रभूषण ने बताया कि राहुल ने उन्हें सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ की तस्वीरें भेजी थीं। पुलिस चंद्रभूषण, उनके दो बेटों और बेटी को नोटिस भेजेगी।
इसके बाद सभी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे।
इस पूरे मामले में एक सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम भी सामने आया है, जिनसे पुलिस जानकारी लेगी।