फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदलेगी रुधौली और हर्रैया कस्बे की तस्वीर...बहुमंजिला आवासीय इमारत का निर्माण प्रारंभ

विज्ञापन
रुधौली तहसील में बन रहा है आवासीय भवन संवाद
विज्ञापन
बस्ती। राजस्व कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। हर्रैया और रुधौली में राजस्व कर्मचारियों के लिए चार मंजिला आवासीय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शासन ने 18 करोड़ 76 लाख रुपये के धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए छह करोड़ सात लाख रुपये अवमुक्त कर दी है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस भवन का निर्माण राजस्व एवं आपदा विभाग की निगरानी में कराया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अयोध्या निर्माण खंड-दो को काम सौंपा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल निर्माण कार्य पूर्ण होकर आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। नई बहुमंजिला इमारत में राजस्व व अन्य कर्मियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास तैयार किए जा रहे हैं।
बताया गया कि भवन में बिजली, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, और हर फ्लोर पर जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद हर्रैया और रुधौली कस्बे की तस्वीर भी बदल जाएगी। इन दोनों क्षेत्रों में कई राजस्व कर्मियों को एक साथ आवास सुविधा मिल सकेगी, जिससे उन्हें रहने में काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिले में कई राजस्व कर्मी ऐसे हैं जो सरकारी आवास के अभाव में किराए पर या दूर-दराज इलाकों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नई इमारत के बनने से उनकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। साथ ही, यह परियोजना न केवल राजस्व कर्मचारियों, अधिकारियों के रहन-सहन की स्थिति में सुधार लाएगी बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाएगी।
-
रुधौली में 10.61 करोड़ की है परियोजना
रुधौली। रुधौली तहसील में 21 नवंबर 2024 को 10 करोड़ 61 लाख रुपये की लागवत वाली आवासीय परियोजना स्वीकृत हुई। निर्माण प्रारंभ है। पूर्ण करने का लक्ष्य 23 अक्तूबर 2026 तिथि तय है। बताया गया कि अभी तक दो करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए थे, जो व्यय हो चुका है। 34 प्रतिशत कार्य हो चुका है। इसमें टाइप-1 के 19 आवास, टाइप-2 के 18 आवास, टाइप-3 के चार आवास, टाइप-4 में एक आवास निर्माणाधीन है। कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है।
-
8.15 करोड़ से हर्रैया में बन रहा है आवासीय भवन
हर्रैया। जिले की सबसे बड़ी तहसील हर्रैया में आवासीय भवन के लिए एक परियोजना 8.15 करोड़ रुपये की स्वीकृत है। यहां भी चार मंजिला इमारत बनने का कार्य शुरू हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी अयोध्या निर्माण खंड-दो ने कार्य आरंभ कर दिया है। नौ सितंबर 2025 को परियोजना स्वीकृत हुई। 17 अगस्त 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। इसमें भी चार टाइप के आवास बनेंगे। आवास बनने से कर्मचारियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
दोनों स्वीकृत परियोजनाओं पर तेजी से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आवास बनने से काफी राहत होगी। समय-समय पर टीम भी कार्यों की निगरानी करती रहेगी।

-कीर्ति प्रकाश भारती, सीआरओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें