फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गए लोग ज

विज्ञापन
फिरोज खान के पास बरामद असलहा। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गए लोग
विज्ञापन

महादेवा (बस्ती)। आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड का मास्टर माइंड फिरोज उर्फ इरफान पठान पुलिस टीम पर गोलियां चला रहा था तो पुलिस भी गोलियों का जवाब गोलियों से दे रही थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग सहम गए। कुछ लोगों ने समझा गांव में डकैती पड़ गई है।
सोमवार की अल सुबह लालगंज थानाक्षेत्र के सोहिला गांव के पास जब पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ चल रहा था तो अधिकांश लोग घरों में सो रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी। हर कोई जानने का प्रयास करने लगा कि आखिर माजरा क्या है। पुलिस फोर्स देख उन्होंने राहत की सांस ली। करीब आधे घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों को पता चला कि इनामी बदमाश फिरोज पुलिस की गोली का शिकार हो गया है। स्थानीय निवासी विनय दूबे ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही, सबसे पहले उन्होंने परिजनों को जगाया और सभी को चौकन्ना करते हुए दरवाजे, खिड़की न खोलने की हिदायत दी। गोलियों की आवाज से पूरा परिवार सहमा था। ऐसा लगा मानों गांव में डकैती पड़ गई है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर चाय की अपनी दुुकान में सो रहीं पूनम एवं पति कोमल ने कहा कि पुलिस वाहनों के सायरन बज रहे थे। पुलिस गाड़ी खड़ी कर बागीचे की तरफ दौड़ रही थी, अफरातफरी का माहौल था। कुछ समझ में नहीं आ रहा था। देखते ही देखते गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी। महेंद्र चौधरी, सियाराम, रामभवन, रजिया खातून, चंद्रेश चौधरी, शिवपूजन ने कहा कि गोलियों की आवाज एवं शोरगुल सुनकर गांव में सन्नाटा पसरा गया। हिम्मत जुटाकर दूर से देखा तो नजारा भयावह था, पुलिस हाथों में संगीने लिए दौड़ रही थी। ऐसा लगा कि किसी की घेराबंदी कर रही है। जब थोड़ा करीब जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने पीछे जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक बंद रहीं दुकानें
सड़क के दोनों तरफ सोहिला गांव बसा है। सुबह सात बजे जो दुकानें खुल जाती थीं वे दोपहर बाद तक बंद रहीं। लोग डरे थे कि कहीं फिर गोली न चल जाए। हालांकि कुछ संभ्रात लोग ग्रामीणों को समाझते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें