बस्ती। बड़ेवन के निकट एक होटल के सभागार में संत रामपाल के सत्संग का लाइव प्रसारण किया गया। श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, परमात्मा की प्राप्ति, सतभक्ति और मोक्ष से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। संत रामपाल ने बताया कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करना ही नहीं बल्कि परमात्मा की प्राप्ति के मार्ग को समझना भी है। इसके लिए पूर्ण गुरु से दीक्षा लेकर उनके बताए शास्त्रानुकूल भक्ति मार्ग पर चलना और जीवनभर भक्ति की मर्यादाओं का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने भक्ति मार्ग में नियमों के प्रति निष्ठा और अनुशासन को साधक की आध्यात्मिक यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
सत्संग में साधकों को संयम, विनम्रता और मर्यादा बनाए रखते हुए परमात्मा की प्राप्ति के उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया गया। बताया गया कि भक्ति में केवल साधना करना ही नहीं, बल्कि सही विधि से साधना करना और उसके नियमों का आजीवन पालन करना भी महत्वपूर्ण है। जिला कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण दास, सालिकराम दास, अशोक दास, मंदाकिनी दासी, बेचू दास, राधेश्याम दास, सुरेश दास, रामबहाल दास, लालता दास, आदित्य दास, राजेश दास, अमरीश दास मौजूद रहे।