फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सैलून बंद कर संचालक गायब, गहराया जाकिर का रहस्य

Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर/बस्ती। गौर थानाक्षेत्र के सिंगही गांव में सुभाष बनकर रह रहे जाकिर को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। उसके इरादे को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा की जा रही है। वह परिवार भी संदेह के घेरे में आ गया है, जिसके यहां वह चार महीने से रह रहा था।
विज्ञापन

जिस सैलून पर वह काम करता था,उसका संचालक दो दिन से दुकान बंद कर फरार है। उसकी दुकान पर लिखा मोबाइल नंबर मिलाने पर रिसीव करने वाला बोला कि उसका गौर से कोई वास्ता नहीं है, वह मुंबई से बोल रहा है। दुकान के अगल-बगल वाले बताते हैं कि अव्वल तो वह किसी से वास्ता रखता नहीं था, मगर जिससे बातचीत होती थी उसे वह अपने को सुभाष ही बताता था।
अमर उजाला में जाकिर की आपराधिक पृष्ठभूमि पढ़ने के बाद क्षेत्र के लोग सन्न रह गए। गांव के लोगों ने बताया कि उन लोगों को शक तो काफी दिनों से था लेकिन झगड़ालू परिवार होने की वजह से किसी ने टोका नहीं।
विज्ञापन

गांव के लोग बताते हैं कि जाकिर उसी की मोटरसाइकिल लेकर चार किलोमीटर दूर गौर बाजार आता-जाता था। गांव के लोग कभी उसको बाहर नहीं देखते थे। किसी से बातचीत भी नहीं करता था। ज्यादातर समय वह उसके घर में ही रहता था।
लोगों को यह भी खटक रहा है कि 10-12 सदस्यों वाले परिवार का पूरा खर्चा उठाने के लिए उसके पास पैसे कहां से आते थे? लोगों का कहना है कि पुलिस गहराई से छानबीन करे तो बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है। उधर, बताया जा रहा है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद जिसके घर में सुभाष उर्फ जाकिर रहता था, उसका मुखिया उसकी जमानत कराने के लिए भागदौड़ में लगा है। इससे लोगों का शक उस परिवार पर भी गहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें