परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही इसी से पता चलती है कि मुख्यालय से निर्देश जारी होने के बावजूद बस प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व अयोध्या डिपो क्षेत्र को पार कर गई, लेकिन इतनी बड़ी टिकट चोरी बस्ती डिपो के अधिकारियों ने पकड़ा। यही नहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप से प्रदेश के सभी रोडवज अधिकारी आपस में जुड़े हैं। बावजूद इसके किसी भी डिपो की टीम रात के सघन जांच अभियान में इतनी बड़ी चोरी नहीं पकड़ पाई।
संविदा निरस्त करने व एफआईआर का प्रावधान
डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि पांच से अधिक यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा कराने पर कंडक्टर की संविदा समाप्त हो जाती है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश मुख्यालय ने दे रखा है। वहीं अगर नियमित कंडक्टर ऐसा कार्य करते पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाता है और विभागीय कार्रवाई की जाती है।