फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट दर्द की मरीजों की संख्या बढ़ी

Mon, 20 May 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी और सीएचसी पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
विज्ञापन

बस्ती। रविवार को पीएचस/सीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज भी आरोग्य मेले में पहुंचे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर डॉ. कुमकुम राय ने मरीजों की जांचकर परामर्श दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा उल्टी-दस्त, खांसी, बुखार के भी मरीज आए। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी एकमा पर डॉ. आनंद यादव ने 14 मरीजों का की जांच कर परामर्श दिया। ओड़वारा पीएचसी पर 15 मरीज ही आये। डाॅ. नीलम चौधरी ने बताया कि डायरिया, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित तीन पीएचसी पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में 127 मरीज पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि उल्टी दस्त के मरीज अधिक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें