फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेना में भर्ती के लिए एथलेटिक्स शिविर बना सहारा

Mon, 20 May 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलो इंडिया के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण संचालित करा रहा है प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम में एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जाता है। शिविर में अब सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को भी दौड़ा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग इच्छुक युवाओं का पंजीकरण कर रहा है। शिविर में हिस्सा लेने के लिए हफ्तेभर ही करीब 40 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में सेना में भर्ती होने के लिए शारीरिक तैयारी का कहीं प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। ऐसे में युवा बिना किसी विशेषज्ञ के स्वत: शारीरिक तैयारी करते हैं। युवाओं की दिक्कतों को देखते हुए खेल विभाग ने पहली बार पंजीकरण शुरू किया है। खेलो इंडिया के तहत एथलेटिक्स शिविर का संचालन भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से किया जाता है। ऐसे में यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस, सेना व अन्य बलों में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरु किया गया है। इसमें हिस्सा लेने के लिए उनका पंजीकरण किया जा रहा है। बताया कि शिविर में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेंक, चक्का फेंक, जैवलिन थ्रो आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। एथलेटिक्स में दिए जा रहे प्रशिक्षण सेना में व विभिन्न बलों की भर्ती में सहायक हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार विभाग से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें