फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बदलते मौसम में पेट दर्द व मरोड़ के बढ़े रोगी...अस्पताल में भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए खड़े मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बदलते मौसम और तेज गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अचानक से पेट में दर्द समेत अन्य समस्याओं के साथ बुखार और खांसी के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 997 मरीज पहुंचे। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सर्वाधिक बीमार पहुंचे। जांच में बुखार, खांसी, बदन दर्द के साथ उल्टी-दस्त के मरीज अधिक रहे। पेट दर्द के साथ लूज मोशन और डिहाइड्रेशन के मरीज लगातार बढ़ रहे। इसके अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज भी पहुंचे। बच्चों में डायरिया की शिकायत भी सामने आ रही है।
चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव और तेज गर्मी के कारण यह स्थिति बनी है। मरीजों को दवा के साथ सतर्क रहने और खानपान पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश मद्धेशिया के अनुसार, तापमान में अचानक बढ़ोतरी से पेट दर्द और मरोड़ के मरीज बढ़े हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल का कहना है कि बच्चों को धूप में न निकलने दें। सिर पर टोपी या फिर कपड़ा रखें।
विज्ञापन

गर्मी में ठंडा चीज तत्काल न खाएं-पीएं। हल्का भोजन करें। तले-भुने खाद्य पदार्थ से बचे। नीबू-पानी का सेवन करें, इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। बताया कि चिल्ड्रेन वार्ड में 25 से अधिक बच्चे भर्ती हैं, सब मौसमी बीमारियों से जकड़े हुए हैं। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि दवा पर्याप्त है। जांच भी समय से मरीजों की कराई जा रही है।

-
सूरज की तपिश में झुलस रहे लोग
जिले में तापमान बढ़ रहा है। 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। इससे भीषण गर्मी और जानलेवा लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा रहा। वहीं अस्पताल में लू लगने, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा रहा। सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने लगती है। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने का एहसास होने लगता है। कई दिनों से पारा लगातार 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना है। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। जरूरी होने पर ही लोग पूरे बदन को ढककर और छाते का सहारा लेकर बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गन्ने का रस, लस्सी और बेल के शरबत की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।
कोट
लू को लेकर सभी सीएचसी को अलर्ट किया गया है। मरीजों के लिए ठंडा पानी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एमओआईसी को निर्देश दिए गए हैं। हीटवेब से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें