फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नोडल अधिकारी ने एसएनसीयू वार्ड में जांची सुविधाएं

Thu, 18 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन स्तर से नामित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण लखनऊ डॉ. शालू गुप्ता ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। रोगियों और तीमारदारों से संवाद कर वास्तविकता परखी।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने में लगी है। रोगियों को कोई असुविधा न होने पाए, इसका ध्यान रहे। डीजी कार्यालय से आईं नोडल अधिकारी सबसे पहले एसएनसीयू वार्ड में पहुंची थीं। यहां भर्ती नवजात बच्चों को देखा। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों से क्रमवार जानकारी ली।
भर्ती समय, उपचार के बाद सुधार की स्थिति और रेफरल समेत स्वस्थ होने वाले बच्चों के बारे में जानकारी ली। वार्ड के बाहर बैठे तीमारदारों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। कहा कि अगर किसी प्रकार की असुविधा हो तो अवगत कराएंं। इसके बाद वह सर्जिकल वार्ड में गईं। यहां रोगियों से बातचीत की। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर में गईं। व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर वह लौटीं।
विज्ञापन

इस दौरान एडी हेल्थ डॉ. रामानंद, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में हड़कंप जैसी स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें