बीसीडीए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ स्रोत संगठन
- फोटो : Archive
बस्ती। बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्गिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व महामंत्री अशोक कुमार सिंह के संयुक्त सहमति से जिला कार्य समिति में विशाल मल्होत्रा को चेयरमैन, राम गोपाल कसौधन को कोषाध्यक्ष, इंद्रमणि पांडेय को संगठन मंत्री, शीतला पटेल को होलसेल कमेटी अध्यक्ष, पवन मल्होत्रा को रिटेल कमेटी अध्यक्ष एवं शिव मूरत मिश्रा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
सभी निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को बीसीडीए के संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने सादे समारोह में शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यसमिति के बाकी पदाधिकारियों को बाद में बड़े पैमाने पर होने वाली बैठक में शपथ ग्रहण होगा। कार्यसमिति में यह भी निर्णय हुआ कि सितंबर माह के अंत में या अक्टूबर माह की शुरुआत में जिलेभर के दवा व्यवसायियों का बड़ा दवा व्यापारी सम्मेलन कराया जाएगा।
इस मौके पर आशुतोष कुमार राय, रवि उपाध्याय, जयगोपाल गुप्ता, मनोज सिंह, राकेश पांडेय, जमशेद हुसैन, अरविंद सिंह, संदीप कुमार मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, प्रमोद गुप्ता, अशोक केसरवानी व अन्य मौजूद रहे।