कलवारी। राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर का निरीक्षण बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव निगम ने किया। सीएमओ ने पर्ची काटने वाली खिड़की, दवा वितरण कक्ष, प्रसव गृह, पैथालॉजी, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया। ओपीडी कर रहे डा मनोज कुमार से सीएचसी के बारे में पूरी जानकारी लिया।
सीएमओ कमरों में जाला और गंदगी को देखकर नाराज हुए और शीघ्र ही साफ सफाई करने का निर्देश भी दिया। दवा वितरण कर रही ट्रेनिंग कि छात्राओं को देखते ही फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह व जितेंद्र नारायण से कहा कि दवा वितरण करते समय आप लोग छात्राओं के पास रहें जिससे ये लोग मरीजों को गलत दवा ना दे सकें। प्रसव गृह में स्टाफ नर्स शशि चौधरी से उन्होंने साफ सफाई करने का विशेष निर्देश दिया।
इमरजेंसी कक्ष में साफ सफाई देखकर वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप को शाबाशी दिया। लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार से उन्होंने लैब के बारे में बातचीत किया। एक्स-रे मशीन को भी देखा जो पहले खराब था लेकिन अब बन गया है। संवाद