फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी जिलों में अलर्ट से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी जिलों में अलर्ट से मची खलबली
विज्ञापन

बस्ती। पड़ोसी जिले गोंडा में तब्लीगी जमात के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लापता हुए 157 लोगों की तलाश शुरू होते ही पुलिस हाई अलर्ट मोड़ में आ गई। चूंकि बभनान आधा कस्बा गोंडा जिले का हिस्सा है, इसलिए ब्लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने में ऐंडी-चोटी का जोर लगा दिया है।
विज्ञापन

जिले के बार्डर बभनान, परशुरामपुर, विक्रमजोत आदि क्षेत्र को सील किया जा रहा है। ताकि गोंडा जिले से यहां का आवागमन रोका जा सके। उधर, शहर में भी प्रशासन की सख्ती बढ़ा दी गई है। गांधीनगर के तुरकहिया, राम प्रसाद गली आदि सील कर दिया गया। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि अनावश्यक रूप से भ्रमण करने वालों को रोका जाएगा। बस्ती में इसकी संवेदनशीलता इसलिए ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि गोंडा ही नहीं बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी जिले की यहां काफी रिश्तेदारियां हैं। बताया जा रहा है कि इनमें चोरी-छिपे आवागमन भी चलता रहा, जिसके कारण एहतियात की ज्यादा आवश्यकता है। एसपी कानून-व्यवस्था अजय शंकर राय की ओर से गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, हापुड़, बिजनौर, बागपत, वाराणसी, भदोही, मथुरा, आगरा, सीतापुर, बाराबंकी, प्रयागराज, बहराइच, गोण्डा व बलरामपुर के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। जिसके साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वालों की सूची भेजी गई है। कहा गया है कि निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल अपने इलाके के लोगों की पहचान कर उनकी मेडिकल जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें