फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुलझने की जगह उलझती जा रही विनय हत्याकांड की गुत्थी

Sun, 20 Oct 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से पुलिस बेबस
विज्ञापन

धान के खेत से घसीटकर गन्ने के खेत में शव डालने की चर्चा
डीएनए से कंकाल की हुई थी पुष्टि, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला मधुवन निवासी विनय कुमार (19) की हत्या की गुत्थी सुलझने की जगह उलझती जा रही है। कंकाल से डीएनए के मिलान के बावजूद पुलिस इस असमंजस में फंसी है कि उसकी हत्या हुई थी या मौत की वजह कुछ और थी। पुलिस की छानबीन में एक नई कहानी भी बताई जा रही। कहा जा रहा है कि उसकी मौत धान के खेत में हुई थी। उसे घसीटकर गन्ने के खेत में ले जाया गया।
गांव के कुछ लोगों ने यह भी बताया कि गन्ने के बगल में धान की फसल भी झुलसी हुई मिली थी। जानवरों से फसल को बचाने के लिए धान के खेत में एक व्यक्ति ने बिजली का तार लगाए जाने की भी बात सामने आई थी। ऐसे में विनय की हत्या हुई या करंट के संपर्क में आने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस इन सवालों का उत्तर नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन

उधर, परिवार के लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में ही उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि यह सब बातें घटना को दूसरा मोड़ देने के लिए कही जा रही हैं। मां दुर्गावती का साफ कहना है कि बेटे विनय का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक साथ रहने को राजी थे। इसका थाने पर सुलहनामा भी लिखा गया था।
तय हुआ था कि दोनों की शादी छह माह बाद होगी। तीन माह बाद युवती के भाई ने विनय को शिवाघाट पर बुलाकर पीटा था। 11 अगस्त को युवती के बुलाने पर विनय उससे मिलने गया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने विनय की हत्या कर शरीर के कई टुकड़े कर गन्ने के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जानकर लोगों से एक्स-रे व फोटोप्लेक्स के आधार पर राय ली जा रही है। वादी से पूरे प्रकरण में पूछताछ कर जांच-पड़ताल व मामले से जुड़े लोगों की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें