फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यक्ति को लापता दिखा कराया बैनामा

Sun, 20 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र के मुनियावां खुर्द गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जीवित व्यक्ति को लापता दिखाकर उपनिबंधक कार्यालय हर्रैया में बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
परशुरामपुर क्षेत्र के मुनियावां खुर्द निवासी घनश्याम तिवारी पुत्र सिद्धेश्वरी तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके विरोधियों ने तहसील कर्मियों की मिली भगत से उनके जिंदा रहते हुए लापता दिखा दिया। इसके आधार पर फर्जी दस्तावेजों की मदद से उनके हिस्से की जमीन अपने नाम पर उपनिबंधक कार्यालय हर्रैया में बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर आपत्ति जताई तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर परशुरामपुर क्षेत्र के मुनियावां खुर्द निवासी कार्तिक मणि तिवारी, उनकी पत्नी रीता, सुरेश सिंह और दस्तावेज लेखक वीरेंद्र प्रताप सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें