फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गहराता जा रहा जनसेवा केंद्र के संचालक के लापता होने का रहस्य

Fri, 17 Jan 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उदयपुरवा गाव के गायब हुए राजकुमार के घर जुटे लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। उदयपुर निवासी सहज जन सेवा केंद्र के संचालक राजकुमार का दूसरे दिन बृहस्पतिवार भी पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि वह कई लोगों का लाखों रुपये बकाया है। उन सभी के परिवार वालों के पास लगातार फोन आ रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में कुटियाज ढाबे पर वह अकेले बाइक पर बैठे दिखाई दे रहा है। उसकी पीठ पर दो पिट्ठू बैग थे। परिवार के लोग बता रहे हैं कि वह घर से एक बैग लेकर निकला था। पुलिस उसे खोजने की हर संभव कोशिश कर रही है। घर पर पत्नी कविता चौधरी, बेटी काव्या (7), बेटा अयांश (4) सहित अन्य लोग परेशान हैं। ओड़वारा में सहज जनसेवा केंद्र चलाने वाला 32 वर्षीय संचालक राजकुमार मंगलवार की रात से रहस्यमय तरीके से लापता है। उसकी बाइक व बैग बस्ती थाना क्षेत्र में सबदेइया कला के पोखरे के पास मिलने से रहस्य और भी गहरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोखरे में युवक की तलाश कराई। मगर, पता नहीं चल पाया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन में जुटी है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि राजकुमार के बारे में कई तथ्य सामने आए हैं। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें