फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग भाई के हत्यारोपी को भिजवाया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अपने दिव्यांग छोटे भाई की हत्या करने वाले मनीष कुमार (30) को गिरफ्तार करने के बाद वॉल्टरगंज पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। वॉल्टरगंज थाना के गनेशपुर चौकी क्षेत्र के दक्षिण द्वारा गांव के अनुसूचित टोला में शनिवार की रात घर पर सफाई कर्मचारी फूलचंद्र के दो बेटे मनीष और मनोज (26) मौजूद थे। छोटा बेटा मनोज जन्म से ही पैर से दिव्यांग था और वह चलने में असमर्थ रहता था।
विज्ञापन

दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मनीष ने चारपाई पर बैठे दिव्यांग भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। रात में ही चारपाई पर लेटे हुए दिव्यांग भाई की मृत्यु हो गई।
इसकी जानकारी सुबह पिता फूलचंद्र को हुई तो वह अपने तैनाती स्थल दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र से भागकर घर आए।
मौके पर देखा तो दिव्यांग बेटे के शरीर पर काफी चोट थे। पुलिस के अनुसार मनीष ने अपने कलाई में पहले धातु के कड़े से उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार प्रहार किया था।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई मनीष को मौके पर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने दिव्यांग भाई को मारने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें