फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नपाध्यक्ष और ईओ ने विसर्जन तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 07 Oct 2025 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर और आसपास की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को अमहट घाट पर विधि विधान से होगा। सोमवार को हवन के बाद नगर पालिका की ओर से विसर्जन की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा और ईओ अंगद गुप्ता के साथ तैयारियों का जायजा लिया। कुआनो तट पर प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से विसर्जन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान सभासद कृष्ण कुमार पांडेय सोनू, राम स्नेही यादव, जेई अर्पित निगम, दुर्गेश त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, राजाराम, बब्लू श्रीवास्तव, अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें