फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीएसटी के डिजिटल मंच के उपयोग का तरीका और लाभ बताए

Tue, 07 Oct 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार में आयोजित किया गया जीएसटी सम्मेलन- संवाद
विज्ञापन
नगर बाजार, बस्ती। महादेवा विधानसभा के नगर पंचायत नगर बाजार और बहादुरपुर मंडल स्थित भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में सोमवार को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी अभियान के तहत सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता और मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। सुनील गुप्ता ने जीएसटी नीतियों की पारदर्शिता और व्यापारिक सुगमता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विवेकानंद मिश्र ने व्यापारियों को जीएसटी के डिजिटल मंच का उपयोग करने और इसके लाभ समझने की सलाह दी। कार्यक्रम में जीएसटी के नवीनतम बदलावों और व्यापारियों के फायदे पर चर्चा हुई। उपस्थित व्यापारियों के सवालों का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व विधायक रवि सोनकर ने इसे सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल का माध्यम बताया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह, जगदीश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, जगदीश पाण्डेय, राम कृपाल यादव, सूरज कशौधन, विष्णु शुक्ला, अनिल दुबे, ब्रह्म देव यादव, प्रदीप निषाद, श्रुति अग्रहरि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महादेवा विधानसभा संयोजक शाश्वत पांडेय और सुनील पासवान ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें