बस्ती। नगर पालिका परिषद ने शनिवार को रोडवेज तिराहे पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलगाया। इस दौरान सड़क की पटरी पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। ठेले वालों को भी पटरी से हटाया गया।
ईओ अंगद गुप्ता के निर्देश पर दिन में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम रोडवेज तिराहे पर पहुंची। यहां पर नगर पालिका द्वारा स्थापित वाटर एटीएम के सामने हुए अतिक्रमण को खाली कराया गया। अतिक्रमण होने से लोगों को पानी पीने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए नगर पालिका ने अभियान चलाया। सड़क की पटरी पर लगे ठेले द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।