फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना टिकट पकड़े गए 136 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली गोरखपुर-चरलपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 136 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे जुर्माना राशि वसूल कर रेल राजस्व में जमा कराया गया और हिदायत दी कि आगे बिना टिकट यात्रा बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे पश्चिम के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जा हसीर बेग ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर लगातार टीम की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 12597 मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गोरखपुर सीएसएमटी अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में 81 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे जुर्माना वसूल किया गया। जबकि बस्ती रेलवे स्टेशन पर सीटीटीआई शमीम अहमद, खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर टीटीआई विजय उपाध्याय, टिकट कलेक्टर रणविजय और हमेंद्र कुमार ने ट्रेन संख्या 12589 गोरखपुर चरवपल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान 55 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते पकड़े गए। टीम ने सभी से जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें