दुबौलिया के खलवा गांव निकट सरयू में युवक के डूबने की आशंका को लेकर ठोकर पर मौजूद परिजन वा भीड़-
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम खलवा गांव निवासी तुलसीराम का 23 वर्षीय पुत्र अमन 25 सितंबर से लापता है। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को घर से थोड़ी ही दूर सरयू नदी के किनारे ठोकर के पास उसकी चप्पलें मिलने से परिवार में चिंता बढ़ गई। उन्होंने उसके नदी में कूदने की आशंका जताई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खलवा गांव के पास स्थित बाढ़ चौकी की सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश की, लेकिन इससे कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की आपदा टीम ने नदी में सर्च अभियान चलाया। तेज बहाव के कारण खोज को रोकना पड़ा।
बताया गया कि अमन 25 सितंबर को करीब तीन बजे घर से दुबौलिया बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं आया। प्रभारी निरीक्षक केके शाहू ने बताया कि नदी में कूदने की आशंका के आधार पर खोज जारी है। साथ ही एसडीआरएफ टीम से मदद लेने के लिए उपजिलाधिकारी से भी अनुरोध किया गया है। संवाद
दुबौलिया के खलवा गांव निकट सरयू में युवक के डूबने की आशंका को लेकर ठोकर पर मौजूद परिजन वा भीड़-