कप्तानगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थाने पहुंची छात्राएं- पुलिस
- फोटो : samvad
बस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना कप्तानगंज पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला सुरक्षा केंद्र और एंटी रोमियो टीम ने कानून और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तीकरण के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की और क्षेत्र में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान भी चलाया।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। कार्रवाई में दो लोगों से माफीनामा भरवाया गया और दस मनचलों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद