फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छूटे बच्चों को लगेगा डिप्थीरिया से बचाव का टीका...अभियान कल से

Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में डिप्थीरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी की रोकथाम के लिए फिर से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 76 सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में अध्ययनरत 5वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टीडी (टेटनस और डिप्थीरिया) वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए 10 ब्लॉकों ने माइक्रो प्लान बना लिया है। अभियान का शुभारंभ पहली अगस्त से होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार कक्षा एक, पांच और 10 में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को यह टीका लगाया जाएगा। यह टीका उन बच्चों को भी दिया जाएगा, जिन्होंने किसी कारणवश पहले यह टीका नहीं लगवाया है। उन्होंने बताया कि डिप्थीरिया एक संक्रामक जीवाणु रोग है, जो कॉरिनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। डिप्थीरिया से सुरक्षा के लिए बच्चों को पहला टीका 6 सप्ताह में, दूसरा 10 सप्ताह और तीसरा 14 सप्ताह पर लगाया जाता है। इसके बाद पहला बूस्टर डेढ़ साल, दूसरा पांच साल, तीसरा 10 साल और चौथा 16 साल की उम्र में दिया जाता है।
यह नियमित टीकाकरण बच्चों को जीवनभर इस बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। ये बच्चे कोरोना काल के चलते छूट गए थे, जिन्हें आच्छादित करने के लिए 24 अप्रैल से एक मई तक अभियान चलाया गया था। स्कूल बंद होने के कारण अभियान ब्रेक हुआ। अब फिर से छूटे 76 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि डिप्थीरिया जैसी बीमारी जानलेवा हो सकती है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों का समय पर टीकाकरण करवाएं और स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास में सहयोग करें।
विज्ञापन

-
इन ब्लॉकों के स्कूलों में चलेगा अभियान
बहादुरपुर में आठ, भानपुर में 12, दुबौलिया, गौर व परशुरामपुर में चार-चार, कुदरहा एक, सदर ब्लॉक और सल्टौआ में 14-14, रुधौली पांच और सांऊघाट में 10 स्कूल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें