फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 12 फीट लंबा अजगर निकलने से दहशत, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

Thu, 31 Jul 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के डेगरहा गांव में मंगलवार की रात घर में 12 फीट का अजगर दिखने से परिवार दहशत में आ गया। आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग से सांप का रेस्क्यू करने कोई नहीं आया तो लोगों ने फोन करके बस्ती से सर्पमित्र को बुलाया। वह अजगर को पकड़ कर ले गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डेगरहा गांव के इश्तियाक ने घर में मंगलवार की रात 10 बजे कोने में अजगर देखा। ग्राम प्रधान एजाज ने बताया कि अजगर को पकड़ने के लिए सबसे पहले वन विभाग को फोन किया गया लेकिन विभाग की ओर से कोई नहीं आया। बाद में एक सर्पमित्र काे फोन किया गया। सर्प मित्र ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें